Devansh:
तोहफ़े में मत गुलाब लेकर आना,
मेरी क़ब्र पर मत चिराग लेकर आना,
बहुत प्यासा हूँ बरसों से मैं,
जब भी आना शराब लेकर आना।।
Arindam:
लेकिन ये बता दे मेरे यार,
देसी लाऊं या लाऊं IMFL।।
बस चकना ready रखना,
आज कब्र पर ही होगी सबसे मेल।।
Devansh:
रात दिन याद करता था उसको, लग रहा था end is near,
रात दिन याद करता था उसको, लग रहा था end is near,
फिर एक दिन सोचा , भाड़ में जाए वो चलो पीते हैं बियर।।
Arindam:
बियर मेंं क्या रखा है,
बियर मेंं क्या रखा है,
Forgetful हूँ मैं, my dear!
शाम गुजरी दिन बदला,
दिल तुड़वाने के लिए फिर खोल लिया है Tinder।।
Devansh:
अर्ज किया है,
आशिक़ि ने तेरी मुझे इस क़दर् बहका दिया,
पूरे हुस्न को मेरे गुलाब सा महका दिया,
कजरा रे नैन , मीठी सी बोली का तो क्या हि कहना,
हमको तो आपने अपने रूप मेंं जन्नत की हूर दिखा दिया।।
Arindam:
सच में,
आशिक़ी ने तेरी मुझे इस क़दर् बहका दिया,
रोज़ मर्रा की ज़िन्दगी चोर के मई ISIS ज्वाइन कर लिया,
जन्नत की हूर मिल हि गई है जब मेरे दोस्त,
पूछ्ते आना , मिलता है क्या वहां बिरयानी ,
देने से कुर्बानी हर रोज़।।
Devansh:
दर्द ही सही मेरे इश्क़ का इनाम तो आया,
खाली ही सही हाथों में जाम तो आया,
मैं हूँ बेवफ़ा सबको बताया उसने,
यूँ ही सही उसके लबों पे मेरा नाम तो आया।।
Arindam:
नाम में क्या रखा है, सोचता था मै,
आज पता चला नाम ही सब कुछ है,
अब उसके लिए नहीं, बस नाम क लिए जीना है नाम क लिए मरना,
उसको भी तो पता चले, किसको है उसने ठुकराया।।
Devansh:
इश्क़ में ना जाने कितने आशिक बर्बाद हो गए,
इश्क़ में ना जाने कितने आशिक बर्बाद हो गए,
हमारी निगाहें तोह जिस दिन आपकी निगाहों से टकराई,
हम तोह उसी दिन से आबाद हो गये।।
No comments:
Post a Comment